कोंडागाँव
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेन्दरी में साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य पर पढ़ो इंडिया का मानव श्रृंखला बनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेबेन्दरी में प्राचार्य शिव कुमार तिवारी के संरक्षण में एवं अंकित गुप्ता,अली बख्श शेख के मार्गदर्शन एवं संयोजन में निर्मल कुमार सिन्हा, सरिता मांझी, खोगेंद्र प्रकाश नाग ,नरेंद्र कुमार लोनहारे, तिलकराम मंडावी ,मदन सोनेवरा, किरण पोया ,दृगपाल दास मानिकपुरी एवं कल्पना पैकरा के सहयोग से बच्चों की मानव श्रृंखला से पढ़ो इंडिया लिखकर 8 सितंबर को साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत साक्षरता दिवस मनाया गया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक उत्तरा साहू, राज कुमार तिग्गा, रूपाली पांडे विद्यालयीन कर्मचारी दीपक ध्रुव ,अमजत पोयाम एवं विद्यालय की विभिन्न इकाई गणित एवं विज्ञान क्लब, एन. एस.एस, जूनियर रेड क्रॉस, स्काउट गाइड, इको क्लब,के विद्यार्थी सहित अन्य छात्र छात्राएं के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाई गई।

