केशकाल
संकुल केंद्र दाढ़ीपारा के प्राथमिक शाला नवागढ़ में 24 अगस्त को फैंसी ड्रेस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के सभी छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजन हेतु संस्था के प्रभारी हरीश नाग , रमेश मंडावी (सहा. शिक्षक), अरुण नेताम (ट्यूटर शिक्षक), सोमाराम मंडावी अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, गाण्डोंराम नेताम, ईश्वर मंडावी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।।

