जिला कोंडागांव के पुलिस लाइन व सभी थाना, पुलिस चौकी और कैंपों में किया गया 1000 पौधों का वृक्षारोपण
कोंडागांव

पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज (IPS) रेंज बस्तर के निर्देशानुसार बस्तर संभाग के सभी जिलों में "पोदला उरस्कना " वृक्षारोपण कार्यक्रम 2025, "एक पेड़ शहीदों के नाम" पर लगाकर मनाया जा रहा है ।
जिला कोंडागांव में भी 09 अगस्त को पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के द्वारा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कर "पोदला उरस्कना "की शुरुवात की गई ।
इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल , पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे, जिनके द्वारा "एक पेड़ शहीदों के नाम" पर लगाकर वृक्षारोपण किया गया।
पुलिस अधीक्षक कोंडागांव के मार्गदर्शन एवं अति पुलिस अधीक्षक के पर्वेक्षण में पोदला उरस्कना के तहत जिले के सभी कार्यालयों, थाना/ चौकी एवं पुलिस कैंपों में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान लगभग 1000 पौधे समस्त थाना/ चौकी/ कैंप में लगाया गया है।

