केशकाल
मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए बांसकोट उड़ीसा मार्ग पर पकड़े जाने पर दो आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस अंतर्गत कार्यवाही कि गईं ।
पुलिस अधीक्षक वाय० अक्षय कुमार द्वारा जिला के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को आसमाजिक कृत्यों को अंजाम देने वाले आसामजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरूण नेताम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नरेश साहू के कुशल नेतृत्व में जुआ, सट्टा, खुड़खुड़िया, मादक पदार्थ परिवहन पर रोक लगाने टीम गठित कर 8 अगस्त को चौकी क्षेत्र में रवाना किया गया था। भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबीरों से सूचना मिली कि उड़िसा राज्य की ओर से ग्राम बांसकोट की ओर कच्चे मार्ग से दो व्यक्तियों के द्वारा दो मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है, सूचना पर बताये स्थान पर जाकर पुलिस टीम के द्वारा मोटर वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान दो मोटर सायकल हिरो एच एफ डिलक्स क्रमांक MP 43 EG 1017 तथा होण्डा साईन कमांक MP 13 ZS 2830 के चालकों को रोककर पुछताछ कर उनके गाड़ी में बंधा दो बोरियों सहित चटाई को चेक किया गया, जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, जिस संबंध में आरोपियों को पूछताछ करने पर पहला व्यक्ति अपना नाम विकम बंजारा पिता बहादुर बंजारा उम्र 23 वर्ष जाति बंजारा निवासी नागजरी, थाना उनेल, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश तथा दूसरा व्यक्ति अपना नाम सुरेश बंजारा पिता बाबुलाल बंजारा उम्र 23 वर्ष जाति बंजारा निवासी नागजरी, थाना उनेल, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश का होना बताया गया,दोनो के कब्जे से कुल 39.450 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,98,000 रू, तथा दो मोटर सायकल कीमती 90,000 रू दो नग मोबाईल कीमत 11,000 रू, 06 नग चटाई 1000 रू तथा दोनो से 2262 रू नगद जुमला 5,11,262 रू जप्त किया गया। आरोपियों की कृत्य 20 (बी) एन.डी.पी.एस. का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी क्षेत्रांतर्गत उड़िसा सीमावर्ती क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी. नरेश साहू, सहायक उप निरी. दिनेश पटेल, प्रआर. 25 रामनारायण जगत, आर. 1000 रमेश नाग, आर. 861 सोमेश कश्यप, आर. 499 मनोज शांडिल्य, आर. 458 चंद्रप्रभाष नेताम, एम टी आर. 865 संजय पाण्डे शामिल रहे।

