विश्रामपुरी /कोंडागांव
लक्ष्मी नाथ नाग
कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में विधार्थियों के लिए जाति प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र बनाने हेतु गुरुवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया था, ताकि विद्यालयीन विधार्थियों को इसका शत प्रतिशत लाभ मिल सके| अध्ययनरत विधार्थियों को परेशानी ना हो, इसके लिए संकुल स्तर पर प्रयास किया जा रहा है, जानकारी के अनुसार सभी ग्रामों के हर हाई स्कूल मे शिविर का आयोजन किया जाना है
आज आयोजित इस शिविर में प्रमुख रूप से संस्था प्राचार्य जी.आर.मरकाम, बी.एस.नेताम, फुलसिंह नेताम,अघन मंडावी, एवं शिक्षक, तहसील कार्यालय के कर्मचारी, पटवारी एवं पालकगण उपस्थित थे|

