केशकाल /कोंडागांव
संकुल केंद्र दाढ़ीपारा मे 6 जुलाई को संकुल प्राचार्य हरिराम माली की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि देवलाल मंडावी (सरपंच नवागढ़ )की उपस्थिति में संकुल स्तरीय शिक्षक पालक मेगा बैठक का आयोजन संकुल केंद्र दाढ़ीपारा में किया गया । बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना व छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ हुआ
बैठक में शासन द्वारा सुझाए गए चर्चा के 12 बिंदु के अलावा भी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पालको से चर्चा किया गया । उपस्थित पालकों के द्वारा स्कूल एवं शिक्षक व विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुझाव भी रखा गया, साथ ही साथ कुछ आवश्यक शैक्षिक मुद्दे व स्कूल में होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में भी पालकों के द्वारा चर्चा कि गई और आवश्यक सुझाव दिए गए । सभी पालक और शिक्षकों ने पुरे उत्साह से इस मेगा बैठक में अपनी सहभागिता निभाई! साथ ही मुख्य अतिथि के द्वारा साला, पालक तथा शिक्षकों के बीच में आपसी समन्वय और मिल बैठकर समस्या के समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया। संकुल प्राचार्य के द्वारा सभी शिक्षकों एवं पालकों को बच्चों की शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर देते हुए विद्यालय को आगे बढ़ाने की बात कही गई और कहा इसमें सभी का योगदान महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक रामसिंह मरकाम नें भी पालको एवं शिक्षकों को अपनी ओर से आवश्यक सुझाव और महत्वपूर्ण बिंदु पर अपने विचार रखें । कार्यक्रम में दाढ़ीपारा संकुल के अंतर्गत आने वाली सभी शाला के पालक, प्रधान पाठक व शिक्षक, संकुल प्राचार्य हरिराम माली, संकुल समन्वयक मनीराम वट्टी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश टेकाम एवं हरीश नाग के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन मा.शाला नयानार के प्रधान पाठक जयसिंह ठाकुर के द्वारा किया गया ।

