कोंडागाँव
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेंद्री में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया ,विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार तिवारी के संरक्षण में एवं सीवी रमन गणित- विज्ञान क्लब ,यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी अंकित गुप्ता के मार्गदर्शन एवं संयोजन में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं से अंजलि कोराम ,टिकेश्वर भंडारी सुखमणि शोरी ,तेजेश्वरी कोराम एवं कक्षा ग्यारहवीं से वीरेंद्र यादव, मणिलाल कोराम ,दुर्गेश नेताम ,विशाखा पटेल ,कोनिका कोराम ने उत्कृष्ट चित्र बनाया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के अली बख्श शेख,नरेंद्र कुमार लोनहारे, तिलकराम मंडावी , सरिता मांझी, खगेंद्र प्रकाश नाग, उत्तरा साहू, राज कुमार तिग्गा, ,मदन सोनेवरा, किरण पोया ,दृगपाल दास मानिकपुरी, कल्पना पैकरा ,रूपाली पांडेे उपस्थित थे।

