कोण्डागाँव
वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश पोयाम ने आगामी विधानसभा में अपनी दावेदारी करते ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को अपना बायोडाटा सौपा है। ज्ञात हो कि टिकट के दावेदारों को आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से प्रेषित करना होगा, किसी भी बड़े नेता या चुनाव समिति के सदस्यों से सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।
–क्या है कांग्रेस का फार्मूला आवेदन करने का –
- 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन लिए जाएंगे।
- दावेदारों से आवेदन की कोई फीस नहीं ली जाएगी। आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड किया जाएंगे,जिसे भरकर देना होगा
- 24 तारीख अगस्त तक सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में नामों को लेकर मीटिंग पूरी कर ली जाएगी।
- ब्लॉक कमेटी 1 से 5 नामों का पैनल बनाकर दे सकती हैं, हांलाकि कमेटी के पास आए सारे आवेदन उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी को देने होंगे।
- 26 अगस्त तक ब्लॉक कमेटी के पाए आए आवेदन और उनके प्रस्ताव जिला कांग्रेस कमेटी को देने होंगे।
- 29 अगस्त तक हर हाल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक किया जाना है।
- जिला कांग्रेस कमेटी 3 नामों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास सौंपेगी। जिसमें सारे आवेदन और प्रस्ताव दोनों ही शामिल होंगे।
वर्तमान में विधायक मोहन मरकाम जो प्रदेश सरकार में मंत्री हैं उनके अलावा पूर्व मंत्री व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी भी उम्मीदवारी की दौड़ में कोण्डागाँव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 से कांग्रेस के टिकट पर भाग्य आजमाने को लेकर अपने समर्थको के साथ लामबंद होते नजर आ रहे हैं ।

