कोंडागाँव/केशकाल
छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष व केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतराम नेताम आने वाले 2023 का चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने पुरी तैयारी कर ली है । इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के टिकट वितरण की प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपना आवेदन सौंपा है। केशकाल विधानसभा के वर्तमान विधायक संतराम नेताम ने बड़ेराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल नेताम के पास अपना आवेदन जमा किया है।
गौरतलब है कि पीसीसी ने इस बार सभी आवेदकों के लिए निश्चित प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र को अनिवार्य कर दिया है। सभी बड़े मंत्री और संगठन के पदाधिकारी उम्मीदवारी और टिकट के लिये इस प्रक्रिया का पालन करेंगे। इसके लिए उन्हें सबसे पहले अपने क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के पास आवेदन प्रस्तुत करना होगा। ब्लॉक अध्यक्ष इन आवेदनों को जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक पहुंचेगा।

