शासन प्रशासन की लापरवाही से विधायक निधि से प्रदत्त 32 लाख की सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस का जनता को नहीं मिल पा रहा लाभ - कांग्रेस
मरीज और परिजनों को एम्बुलेंस के लिए पड़ता है भटकना , 9 एम्बुलेंस जिला ऑफिस मे खड़ी खा रही धूल - मोहन मरकाम
जिला मुख्यालय मे पोस्टमार्टम के लिए स्वीपर तक की व्यवस्था नहीं, प्रशासन की घोर लापरवाही - कांग्रेस
कोंडागांव -
कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन मे कोंडागांव स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को उजागर करने हुए पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था ।
मोहन मरकाम ने क्या कहा -
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार मे कोंडागांव सहित सम्पूर्ण प्रदेश मे स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है, राज्य की जनता स्वास्थ्य सुविधा की लचर व्यवस्था से परेशान हैँ।मोहन मरकाम ने कहा कोंडागांव जिले को हमारी सरकार के दौरान विधायक निधि से सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस 32 लाख की लागत से प्रदत्त किया गया था,जिसका ट्रेम्पेरी रजिस्ट्रेशन एक साल का था,जिसका पुनः रजिस्ट्रेशन कराया जाना था और यह विभाग की जिम्मेदारी थी,जो की आज तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है,जिसके चलते जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है यह केवल एक एम्बुलेंस ही नहीं है
विभिन्न मदों से प्राप्त 9 एम्बुलेंस का नहीं हो रहा उपयोग मोहन मरकाम ने एम्बुलेंस के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया की विभिन्न मदों से प्रदत्त सीएमएचओ ऑफिस मे ऐसे 9 एम्बुलेंस ख़डी है और धूल खाते हुए ऑफिस की शोभा बढ़ा रही हैँ और जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस्तर विकास प्राधिकरण से 16 जनवरी 2021 को प्रदत्त एम्बुलेंस है,रूबर्न मिशन के तहत 16 जनवरी 2021 को प्रदत्त एम्बुलेंस है,एल डब्लयु योजना के तहत 14 जून 2018 को प्रदत्त एम्बुलेंस है, डीएमएफटी से 2017 को प्रदत्त शववाहन है,सांसद निधि से 31 सितंबर 2018 को प्रदत्त एम्बुलेंस है,बोलेरो प्लस शव वाहन है 27 दिसंबर 2019 को प्रदत्त है, विधायक निधि से रांधना एवं अनतपुर हेतु 27 अप्रैल 2018 को प्रदत्त एम्बुलेंस हैँ जो की प्रशासन की लापरवाही और विभाग की कमजोरी के चलते रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया और जनता को समर्पित यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा की योजना का लाभ आमजनता को नहीं मिल पा रहा है। हम स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से और प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन से और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग करते हैँ कोंडागांव की जनता के हित को ध्यान मे रखकर दी गयी एम्बुलेंस का लाभ जनता को मिल सकें इस ओर कार्य करेंगे, प्रशासन की लापरवाही को न छुपाते हुए जनता के हित मे कार्य करेंगे।कोंडागांव जिले के गांव गांव से आए मरीज के परिजनों को कई दफे एम्बुलेंस के लिए भटकते देखा जाता है जबकि 9-9 एम्बुलेंस विभाग मे धूल खाते खड़ी है,यह बड़ी दुःख की बात है कांग्रेस पार्टी ऐसे लापरवाह अधिकारी - कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जनहित मे कदम बढ़ाने की मांग करती है
अस्पताल में है गंदगी का आलम
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम का यह भी कहना था की
कोंडागांव जिला अस्पताल में गंदगी का अम्बार लग गया है, लेकिन साफ सफाई की सुध लेने वाला कोई नहीं है, डॉक्टर्स की कमी है, डीएमएफटी फंड से नियुक्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को 4 माह से वेतन नहीं मिल रहा है
स्वीपर तक की नहीं है व्यवस्था मोहन मरकाम और उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना था यह दुर्भाग्य है कोंडागांव वासियों का,ट्रिपल इंजन की सरकार मे पोस्टमार्टम के लिए एक स्वीपर तक नहीं है, जरुरत पर माकड़ी से बुलाना पड़ता है या अन्य जगहों से बुलाना पड़ता है, हमेशा परिजनों को भटकना पड़ता है, यह कैसा सुशासन है?क्या यही है मोदी की गारंटी? शासन प्रशासन को जनहित को ध्यान मे रखते हुए स्वीपर की नियुक्ति तत्काल करनी चाहिए, जिला मुख्यालय मे एक स्वीपर की भर्ती अगर शासन नहीं कर पा रही है तो बड़ी शर्म की बात है।
प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित प्रमुख कांग्रेसी
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, महामंत्री रितेश पटेल,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष द्वय तरुण गोलछा, श्रीमती वर्षा यादव,जिला सचिव उमर मेमन,सनी चोपड़ा, रविन्द्र दीवान सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।

