राजमन नाग (संवाददाता)
फरसगांव /कोडागांव
ग्राम पंचायत पलना मे चार दिवसीय विकासखंड स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ लोकसभा सांसद मोहन मंडावी के मुख्य आतिथ्य में किया गया, सर्वप्रथम सभी खिलाडियों को उनके द्वारा शपथ दिलाई गई, तत्पश्चात उनके द्वारा गोला फेंक कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया
इस आयोजन में कुल 50 संकुल के अंतर्गत आने वाले 16 जोन के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक पहुंचे हुए हैं, इस आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जनपद अध्यक्ष शीष कुमारी, सरपंच सांवली सलाम, सचिव जागेश्वरी नाग, प्रवीण सिंह बदेशा, तरुण साना, झाड़ी सलाम, हेमचंद देवांगन, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सहायक शिक्षा अधिकारी एवं संयोजक कमलोचन नेताम, सपा ठाकुर, टामेश्वर दीवान, वासुदेव नाग, योगेश साहू, निर्मल पांडे, रामचंद्र सूर्यवंशी, गुरु वचन नेताम, राजेंद्र पात्र, सीपी ठाकुर, अमित ठाकुर, राम लक्ष्मण मंडावी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे

