कोंडागांव शहर की बंद स्ट्रीट लाईट को जल्द जलाये प्रशासन अन्यथा कांग्रेस पार्टी घेरेगी मसोरा टोल नाका- देवचंद मातलाम
ज़ब तक स्ट्रीट लाइट नहीं जलती तब तक टोल टैक्स नहीं देंगे कोंडागांववासी
कोंडागांव -
कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की टीम राममंदिर तालाब के निरीक्षण मे पहुंची हुई थी, जहाँ पिछले दिनों सड़क की और का भाग ढह गया था, इस घटना के चलते प्रशासन द्वारा नेशनल हाइवे 30 को तालाब के दोनों तरफ बंद कर दिया गया है और शहर के अंदर से गुजरने वाली एन एच 30 सड़क को वन वे कर दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान कांग्रेसियों ने क्या कहा -
निरीक्षण मे पहुंचे कांग्रेसियों का कहना था डेढ़ महीने होने जा रहा है कार्य हो नहीं पाया है,लगातार दुर्घटनायें बढ़ रही है और शासन प्रशासन द्वारा काम के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है।पिछले दिनों स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी के प्रयासों से 76 लाख रुपए स्वीकृति की खबर का प्रचार प्रसार किया गया था परन्तु आज ज़ब हम निरिक्षण मे पहुंचे हैँ तो यहां सिर्फ बोरियों मे भरा रेत ही नजर आ रहा है, डेढ़ महीने होने जा रहा फिर भी शासन प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है अगर गंभीरता से लेते तो शायद आज कार्य शुरुआत हो चुका होता। बेरीकेटिंग के वजह से दुर्घटना मे लोगों की जान जा रही है फिर भी प्रसासन को कोई फर्क नहीं पड़ा।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना था -
कोंडागांव जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने कहा नगर पालिका,राज्य और केंद्र तीनों जगह भाजपा की सरकार है,ट्रिपल इंजन की सरकार मे भी कार्य की गति इतनी धीमी है तो फिर ट्रिपल इंजन का क्या मतलब,तालाब के ढहने से बेरिकेटिंग के अंदर संचालित दुकानदारों को इस त्यौहारी सीजन मे काफ़ी नुकसान हो रहा है, यह कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही है,शासन प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, और सख्ती से कदम उठाने की जरूरत है ताकि जल्द से जल्द तालाब के वाल का काम हो सके, नेशनल हाइवे पुनः पूर्व की भांति संचालित हो। मातलाम ने आगे कहा की कोंडागांव वासी टोल टैक्स पटाने मे कोताही नहीं बरतते तो नेशनल हाइवे को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही ढंग से करने की जरूरत है।

स्ट्रीट लाइट कई महीनों से है बंद, सड़कें है खराब देवचंद मातलाम ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट और सड़कों की दुर्दशा को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कोंडागांव शहर की स्ट्रीट लाईट कई महीनों से बंद है, शहर की सड़कों मे अंधेरा छाए रहता है जो की सरासर गलत है, साथ ही सड़क कई जगह अप डाउन है यह सड़क किसी गली मोहल्ले की सड़क नहीं है राष्ट्रीय राजमार्ग है अगर यहाँ की सड़कें ऐसी हैँ तो हम अच्छे सड़क की उम्मीद कहा करें, शहर के साथ साथ क्षेत्र मे ख़ासकर एन एच 30 मे कोंडागांव से 30-30 किलोमीटर दोनों तरफ हर दिन कई सड़क घटनाएं घटित हो रही है जिसमे कई परिवार अपनों को खो रहें हैँ इन सभी दुर्घटनाओं मे 50 प्रतिशत दुर्घटना तो केवल इस अप डाउन सड़क के कारण हो रही है, स्थानीय प्रशासन के साथ साथ हम नेशनल हाइवे 30 के जिम्मेदारों को मीडिया के माध्यम से चेतावनी देते हैँ,अगर एक सप्ताह के अंदर शहर की स्ट्रीट लाईट जलना शुरू नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी मसोरा स्थित टोल नाके का घेराव करेगी और ज़ब तक स्ट्रीट लाईट नहीं जलती और अप डाउन सड़कें नहीं सुधारी जाती तब तक कोंडागांव वासी टोल नहीं देंगे,ऐसा मुहीम कांग्रेस छेडेगी। मातलाम का कहना था कांग्रेस पार्टी मांग करती हैँ प्रशासन इस ओर तत्काल ध्यान दें और जनहितों को ध्यान मे रखते हुए कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान कौन कौन थे मौजूद
जिला कांग्रेस कमेटी की निरिक्षण टीम मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, महामंत्री रितेश पटेल,जिला उपाध्यक्ष द्वय तरुण गोलछा, श्रीमती वर्षा यादव, कार्यकारी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सह पार्षद श्रीमती हेमा देवांगन,सकुर खान, उमर मेमन,तबस्सुम बानो, सन्नी चोपड़ा, प्रीति भदौरिया,लेखनी प्रधान,अंजू जोशी,शहनवाज खान, बुधराम मरकाम के साथ कांग्रेस जन मौजूद रहे।

